Teachers news: शालेय शिक्षक संघ का शक्ति प्रदर्शन, सीएम साय और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर रखी शिक्षकों की बड़ी मांगें

Share this

रायपुर। Teachers news, शालेय शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में आज दिल्ली पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मुलाकात कर शिक्षकों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और इन विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।

teachers promotion Chhattisgarh, प्रतिनिधिमंडल ने प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर समस्त हितलाभ प्रदान करने, शिक्षकों के निजी मोबाइल पर जबरन VSK एप डाउनलोड कर ई-अटेंडेंस लागू करने की प्रक्रिया बंद करने, शिक्षक संवर्ग के समस्त रिक्त पदों पर पदोन्नति, तथा प्राचार्य पद हेतु सीमित विभागीय परीक्षा शीघ्र आयोजित करने की प्रमुख मांगें रखीं।

teachers promotion Chhattisgarh, शालेय शिक्षक संघ ने बताया कि वे दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर TET से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि किसी भी शिक्षक का अहित न हो और कोई व्यावहारिक समाधान निकाला जा सके। संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी विवेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री संवेदनशील हैं और इस विषय पर अवश्य उचित समाधान निकालेंगे।

प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे एवं प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा ने कहा कि एलबी संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक पेंशन और क्रमोन्नति जैसे लाभों से वंचित हो रहे हैं। संविलियन तिथि से सेवा गणना किए जाने से एलबी संवर्ग को गंभीर नुकसान उठाना पड़ रहा है।

teachers promotion Chhattisgarh, इसके साथ ही प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों में TET की पात्रता को लेकर चल रही चर्चाओं से शिक्षक वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। संगठन ने मांग की कि इस विषय में ऐसा निर्णय लिया जाए जिससे किसी भी शिक्षक का अहित न हो।

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी एवं प्रांतीय मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री से भी मुलाकात का प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री के समक्ष TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी।

teachers promotion Chhattisgarh, इस अवसर पर शालेय शिक्षक संघ के अनेक प्रांतीय पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सरकार से मांग की कि शिक्षकों की समस्याओं पर शीघ्र निर्णय लेकर राहत प्रदान की जाए।

Share this

You may have missed