CG Weather: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का कहर: रायपुर समेत कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचने लगा है। राजधानी रायपुर समेत उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में शीतलहर के साथ-साथ सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे ठंड का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है।
इन जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर दिखने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। इन क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है।
राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में अगले दो दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाए रहने और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम को देखते हुए सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है।
