CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, रायपुर समेत 15 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Share this

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के साथ कोहरा और ओस की चादर सड़कों पर देखने को मिल रही है।

रायपुर के अलावा बिलासपुर, पेंड्रा और आसपास के इलाकों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोग घरों से निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

 

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 21 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें राजधानी रायपुर के साथ कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और बालोद जिले शामिल हैं।

 

अलाव का सहारा ले रहे लोग

तेज ठंड और शीतलहर के चलते सुबह-सुबह सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। कई इलाकों में स्थानीय लोग खुद अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। वहीं, आम नागरिकों ने नगर निगम और प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।

Share this

You may have missed