CG Crime News: तीन घंटे तक बंधक बनाकर DSP पर जानलेवा हमला, इलाके में मचा हड़कंप
Share this
दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सुकमा जिले के DSP पर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना में DSP तोमेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दंतेवाड़ा जिले में स्थित HDFC बैंक परिसर के पास हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने DSP को करीब तीन घंटे तक किडनैप कर बंधक बनाकर रखा, जिसके बाद उन पर जानलेवा हमला किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपियों ने इस वारदात को किस वजह से अंजाम दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूरे घटनाक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
