CG Crime News: झाड़ियों में मिले दो युवकों के सड़े-गले शव, पांच दिन से थे लापता; हत्या की आशंका से सनसनी

Share this

जशपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तुमला थाना क्षेत्र के कोल्हेनझरिया स्थित कागजपुड़ा डेम के पास झाड़ियों में दो युवकों के सड़े-गले शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान विलियम कुजूर और दिलीप खड़िया के रूप में हुई है, जो बीते पांच दिनों से लापता थे।

शवों की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर तुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राथमिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Share this

You may have missed