CG GST Raid कोयला कारोबार की परतें खुलीं! जीएसटी की दबिश में बड़े खेल के संकेत, दस्तावेज जब्त

Share this

बिलासपुर: स्टेट जीएसटी विभाग ने एक बार फिर कोयला कारोबार से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की अलग-अलग टीमों ने सीपत क्षेत्र के गतौरा, बलौदा और हिंडाडीह में संचालित हिंद कोल ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

हिंद कोल ग्रुप के अंतर्गत क्लीन कोल बेनिफिकेशन, रेडिएंट कोल बेनिफिकेशन और हिंद कोल बेनिफिकेशन नाम से तीन यूनिट संचालित हैं। इन कंपनियों में जीएसटी से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें लंबे समय से विभाग को मिल रही थीं।

छापेमारी के दौरान स्टेट जीएसटी की टीमों ने कोयले के स्टॉक का फिजिकल वेरिफिकेशन किया, साथ ही इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित अहम दस्तावेज भी जब्त किए। प्रारंभिक जांच में कागजी रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद स्टॉक के बीच बड़े अंतर की बात सामने आई है। फिलहाल सभी दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले ही स्टेट जीएसटी विभाग ने तीन अलग-अलग जिलों में कोल वॉशरी संचालकों के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की थी। इस दौरान पारस पावर, महावीर कोल वॉशरी और फील ग्रुप कोल वॉशरी जांच के दायरे में आए थे, जहां से विभाग ने भारी राजस्व की वसूली की थी।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि कोयला कारोबार में चल रहे बड़े वित्तीय खेल पर शिकंजा कसता जा रहा है।

Share this

You may have missed