आज का राशिफल: किन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे महादेव? जानें दिनभर का भाग्यफल

Share this

रायपुर। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति व्यक्ति के आने वाले समय का संकेत देती है। 08 दिसंबर, सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह दिन कुछ राशियों पर विशेष कृपा बरसाने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों के लिए यह सामान्य फलदायी रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का आपका राशिफल—

 

मेष राशि

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और करियर की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार के योग।

 

वृषभ राशि

शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लाभ देगा।

 

मिथुन राशि

भावना में बहकर निर्णय न लें। पढ़ाई-लिखाई में मन लगाएं, समय अनुकूल रहेगा।

 

कर्क राशि

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग। सेहत में सुधार।

 

सिंह राशि

पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा। रोजगार में तरक्की के संकेत। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कन्या राशि

धन लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में वृद्धि का योग। प्रेम एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा।

 

तुला राशि

आज आप आकर्षण के केंद्र रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा आपका साथ देगी।

 

वृश्चिक राशि

मन अशांत हो सकता है। खर्च बढ़ेगा। किसी अनजाने भय से परेशान रह सकते हैं।

 

धनु राशि

नई आय के स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आने की संभावना। यात्रा के योग प्रबल।

 

मकर राशि

व्यापार में मजबूती आएगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल।

 

कुंभ राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी-धंधे में तरक्की। सेहत में सुधार। हरी वस्तु साथ रखें, शुभ रहेगा।

 

मीन राशि

चोट या परेशानी का योग। स्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। स्वास्थ्य व प्रेम मध्यम। शिवजी का जलाभिषेक शुभ परिणाम देगा।

Share this

You may have missed