CBSE भर्ती 2025: ग्रुप A, B और C के 224 पदों पर निकली वैकेंसी, 22 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Share this
नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने ग्रुप A, B और C के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। बोर्ड ने कुल 224 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार होंगे।
किसी भी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन मान्य नहीं होगा।
पदों का विवरण
पद का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट सेक्रेटरी 8
असिस्टेंट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर (Academics) 12
असिस्टेंट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर (Training) 8
असिस्टेंट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर (Skill Education) 7
अकाउंट्स ऑफिसर 2
सुप्रींटेंडेंट 27
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर 9
जूनियर अकाउंटेंट 16
जूनियर असिस्टेंट 35
एप्लीकेशन फीस
एससी/एसटी/दिव्यांग/एक्स-सर्विसमैन/महिला: ₹250
अनरिजर्व्ड/OBC/EWS:
ग्रुप A: ₹1,750
ग्रुप B और C: ₹1,050
फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है।
1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं।
3. रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें और आवश्यक जानकारी भरें।
4. मांगे गए दस्तावेज़ एवं अन्य विवरण अपलोड करें।
5. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
