युवक की हत्या: मामूली विवाद में लकड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Share this

आरंग। राजधानी रायपुर से लगे आरंग इलाके से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो युवकों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मामले की सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके।

मामूली कहासुनी में हत्या:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आरंग थाना क्षेत्र की है। यहां दो युवकों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर लकड़ी से हमला कर दिया। लकड़ी का वार इतना जोरदार था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी:-

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

साथ ही पुलिस आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाकर मृतक की पहचान के सुराग जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी विवाद को मुख्य वजह बता रही है, लेकिन जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Share this

You may have missed