गौ माता को कुएं से सकुशल बाहर निकाला गया – गौ सेवा धाम मुंगेली की सराहनीय पहल

Oplus_131072

Share this

NV News मुंगेली — ग्राम सुरदा में एक मार्मिक घटना सामने आई जब एक गौ माता अचानक 35 से 40 फीट गहरे कुएं में गिर गई और भीतर ही फंस गई। कुएं के अंदर जहरीली गैस का भराव था, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही गौ सेवा धाम, मुंगेली की टीम तत्परता के साथ मौके पर पहुंची और सुझबूझ व साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

लगभग कई घंटों की मेहनत के बाद टीम ने गौ माता को सकुशल कुएं से बाहर निकालने में सफलता पाई। इस कठिन कार्य में मुंगेली प्रशासन तथा सिटी कोतवाली के आरक्षक विकास ठाकुर का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। उनकी तत्परता और मदद से रेस्क्यू अभियान को मजबूती मिली।

गौ माता को बाहर निकालते ही पशु चिकित्सालय की टीम द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी गई। उपचार के बाद गाय की स्थिति में सुधार देखा गया, जिससे गांववासियों में भी संतोष और श्रद्धा की भावना प्रबल हुई।

गौ सेवा धाम के इस सराहनीय कार्य ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर गाय को माता कहा जाता है, तो एक पुत्र का कर्तव्य है कि वह उसकी सेवा और रक्षा करे। यह घटना न सिर्फ मानवीय सेवा का उदाहरण है बल्कि समाज को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाला संदेश भी देती है।

गौ सेवा धाम, जिला मुंगेली द्वारा दी गई सेवाएं लगातार जनकल्याण और जीव सेवा की भावना को आगे बढ़ा रही हैं।

“गावो विश्वस्य मातरः…मातरः सर्व भूतानाम्, गावो सर्व सुखप्रदः”
– यह शास्त्रवाक्य आज फिर चरितार्थ हुआ।

संपर्क करें:
6266264793, 9589180301,
9171254948, 7898633363,
8965998040

– गौ सेवा धाम, मुंगेली
“जीव सेवा ही शिव सेवा है”

Share this

You may have missed