CG News: दीपिका नगर पालिका अध्यक्ष सहित युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने थामा बीजेपी का दामन- NV News

Share this

N.V.News कोरबा: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से पलायन का दौर लगातार जारी है। आज कोरबा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभा के दौरान दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी प्रवेश कर लिया। इसी तरह युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अपने कांग्रेस कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश किया। छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलने के बाद कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता लगातार पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे है। आपको बता दे आज कोरबा जिला के पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र स्थित पसान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चुनावी सभा थी। इस सभा के दौरान बड़ी कांग्रेस के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया।

दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान सहित युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश शर्मा ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज सीएम की सभा में बीजेपी प्रवेश किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव ने सभी लोगों को भगवा गमछा पहनाकर बीजेपी प्रवेश कराया। आपको बता दे कि एक दिन पहले ही कोरबा के घंटाघर में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा में करतला जनपद की अध्यक्ष धनेश्वरी कंवर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया था।

Share this

You may have missed