मुंगेली ब्रेकिंग: वित्तीय अनियमितता करने पर एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य पर निलंबन की कार्यवाही- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली ने वित्तीय गबन एवं धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बता दें किस मामले में अब विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। मामला एकलव्य आदर्श विद्यालय से जुड़ा हुआ है।

दरअसल एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य एवं वर्तमान में शासकीय हाईस्कूल परदेशीकापा में कार्यरत व्याख्याता प्रभुदयाल ध्रुव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसका आदेश लोक शिक्षण संचनालय से जारी हुआ है, जिसमें उल्लेख है कि प्रभु दयाल ध्रुव तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में रहते हुए 3 लाख 74 हजार की सामग्री खरीदी की थी।

इस मामले की जांच के बाद 2 लाख 9 हजार का सेल्फ चेक के द्वारा नगद भुगतान एवं पुष्पराज बस सर्विस को चेक के द्वारा 98 हजार रुपए का भुगतान किया गया है। साथ ही 2 लाख 54 हजार खर्च रुपए बिना उच्च अधिकारी के अनुमोदन के बिना ही विभागीय राशि खर्च कर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया है।

Share this

You may have missed