CG न्यूज़:नाले में अज्ञात युवक की मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Share this

N.V. न्यूज़ रायपुर : राजधानी के गोलबाज़ार थाना इलाके में आज शाम एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामलें की जानकारी देते हुए गोलबाज़ार थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों गोलबाज़ार इलाके के बांसटाल में नाले से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। सुचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसके बाद तत्काल युवक के शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार लाश 4 से 5 दिन पुरानी बताई जा रही है। ये मामला हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को उलझा रहा है।

Share this

You may have missed