Priyanka Chopra Baby Girl: प्रियंका और निक के घर आई नन्ही परी, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटी का जन्म

Share this

प्रियंका चोपड़ा  मां बन गई हैं। प्रियंका और निक सरोगेसी की मदद से माता पिता बने हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हालांकि प्रियंका ने यह जानकारी नहीं दी थी कि उन्हें बेटी हुई है या बेटा। अब खबर आ रही है कि प्रियंका के घर बेटी का जन्म हुआ है। यूएस के एक मैगजीन ने इस खबर की पुष्टि की है।

प्रियंका ने बच्चे के जन्म की बात को अपने फैंस संग इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा था, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

लोग दे रहे बधाई
सेलेब्स से लेकर आम लोग तक प्रियंका और निक को पेरेंट्स बनने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। केविन जोनस, जो जोनस, सोफी टर्नर, लारा दत्ता, शेफाली शाह, भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने प्रियंका और निक को बधाई दी है। प्रियंका ने तीन महीने पहले ही नए मेहमान के स्वागत को लेकर हिंट दिया था।

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी की खूब चर्चा भी हुई थी। प्रियंका और निक की उम्र में 10 साल का फासला है।

हटाया पति का सरनेम
हाल ही में प्रियंका ने निक जोनस का सरनेम हटाने पर भी अपना पक्ष रखा था। TOI के मुताबिक जब प्रियंका से उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से जोनस सरनेम हटाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर से मैच हो। मैं ये देखकर काफी हैरान हूं कि लोगों के लिए ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया। ये सोशल मीडिया है यार तो चिल रहें आप सभी।’

Share this

You may have missed