छत्तीसगढ़ के गरीब बेटे ने गोल्ड मेडल जीतकर किया राज्य का नाम नाम रोशन,रेलवे स्टेशन पर करता था कुली का काम…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-कोरबा। रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करने वाले दीपक पटेल ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर कोरबा का गौरव बढ़ाया है। दीपक पटेल ने अंडर 55 किलोग्राम कैटेगरी के स्क्वार्ट में 165 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 85 किलोग्राम और डेड लिफ्ट में 110 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 360 किलोग्राम वजन उठाकर उसने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया और इन सभी कैटेगरी में गोल्ड पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता खुर्सीपार भिलाई के श्रीराम चौक में रखी गई थी। इसके पहले कोलकाता और असम में प्रो नेशनल स्पर्धा हुई थी जिनमें भी दीपक ने गोल्ड मेडल जीते हैं। कोरबा से ही सुरेश अनंत भी खुर्सीपार की प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। उन्होंने भी एक गोल्ड मेडल हासिल किया है। दीपक पटेल ने अपनी कामयाबी का श्रेय पावर लिफ्टिंग के सचिव वेंकट राव और कोच रिकार्डो गूनियन को दिया है। दीपक पटेल के इस शानदार प्रदर्शन पर उनके वार्ड के पार्षद सुफल दास के साथ नागरिकों और रेलवे स्टेशन के उनके साथियों ने अभिनंदन किया।

Share this

You may have missed