Crime News: रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्मांतरण के दबाव का मामला, छोटी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने और बेटे को प्रलोभन देने पर दो महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज….NV News

Share this

NV News: राजधानी रायपुर के अमलीडीह क्षेत्र से जबरन धर्मांतरण के दबाव और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में न्यू राजेंद्र नगर थाने में दो महिलाओं के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 की धारा 16(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

बेटी का धर्म परिवर्तन और बेटे को प्रलोभन

प्राप्त शिकायत के अनुसार, पीड़ित परिवार पर लंबे समय से धर्म परिवर्तन के लिए भारी दबाव डाला जा रहा था। आरोप है कि आरोपियों द्वारा परिवार की छोटी बेटी का पहले ही धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। अब उनके 16 वर्षीय नाबालिग बेटे को भी धर्म परिवर्तन के लिए तरह-तरह के लालच और प्रलोभन दिए जा रहे थे। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ दबाव बनाने का प्रयास किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share this

You may have missed