ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रक से भरा हुआ बीफ, ले जाया जा रहा बंगाल, रास्ते में ही गिरफ्तार

Share this

N.V. न्यूज़ : ट्रक से भरी हुई बीफ जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा है ड्राइवर दे रहा था गोलमोल जवाब पूछताछ के लिए पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रक को जब्त करने के बाद बीफ के नमूने को जांच के लिए लैब में भेज दिया है. पुलिस इस मामले में चालक और उसके सहयोगी से पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार चालक यूपी और उसका सहयोगी बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है.

बिहार के नवगछिया में पुलिस ने नेशनल हाइवे 31 पर मांस से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक बीफ लेकर जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने हाइवे पर ट्रक को पकड़ लिया. ट्रक के चालक और उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है.

इस मामले में नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक समस्तीपुर के ताजपुर से बीफ लेकर बंगाल के दालकोला जा रहा है.

इसके बाद नवगछिया के टोल प्लाजा के पास ट्रक को जांच के लिए रोका गया. जांच के क्रम में गाड़ी चालक से पुलिस ने कहा कि आपकी गाड़ी में शराब होने की सूचना मिली है जिसकी जांच करनी है.

जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में कच्चा मांस बरामद किया जिसके बाद ट्रक के चालक मोहम्मद इस्तियाक अहमद (रामपुर, यूपी) ने बताया की वो रामपुर से अपने ट्रक में आलू लाद कर समस्तीपुर के ताजपुर मंडी पहुंचा था.

Share this

You may have missed