फौजी ने युवती को नौकरी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, आरोपी फौजी गिरफ्तार- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक फौजी पर राजस्थान की महिला से रेप का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि फौजी ने राजस्थान की युवती को नौकरी का झांसा देकर मथुरा बुलाया और फिर उसे होटल लेजाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि राजस्थान के धौलपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से अभियुक्त निरंजन कुमार जो कि फौजी है, ने फोन पर संपर्क किया. उसने युवती की नौकरी लगवाने की बात कही. युवती फौजी की बातों को सच मानकर मथुरा आ गई. जिसके बाद आरोपी ने संजय रॉयल होटल के एक कमरे में ले जाकर युवती के साथ रेप किया।

इस मामले में पीड़िता ने थाना कोतवाली में अभियुक्त के खिलाफ नामजद तहरीर दी. जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने नामजद अभियुक्त के खिलाफ धारा 376 /342 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई. थाना कोतवाली पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी, जब दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपी युवक का मेडिकल करा कर उसे जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस में एक महिला द्वारा उसके साथ रेप की तहरीर दी गई थी. इस मामले में निरंजन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई है. आरोपी को जेल भेज दिया गया हाउ, पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Share this

You may have missed