मुंगेली ब्रेकिंग: शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News मुंगेली: शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम रहंगी का है. जहां रहने वाला 25 वर्षीय शादीशुदा युवक ने बीती रात को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि “कुछ दिनों से उसका पति किसी कारण से गुमसुम सा रहता था।

बीती रात को वो बाहर से रात तकरीबन 9 बजे घर वापस आया. जिसके बाद सभी ने परिवार के साथ में भोजन किया. भोजन करने के बाद उसने सोने जाने की बात कहकर कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी लगने पर पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाकर पति को फंदे से अलग किया. जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर आया गया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का 7 माह का बेटा भी बताया जा रहा है. वहीं खुदकुशी का कारण अज्ञात फिलहाल अज्ञात है।

Share this

You may have missed