स्वच्छता और जनगणना के लिए निगम जोन 1 हुआ सक्रिय, खमतराई में ‘चार डिब्बा सफाई प्रणाली’ और सहयोग पर दिया जोर…NV News

Share this

NV News- रायपुर। नगर निगम रायपुर द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने और आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त श्री विश्वदीप के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग ने खमतराई क्षेत्र में सघन जन-जागरूकता अभियान संचालित किया। जोन 1 कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा (सीनियर) के मार्गदर्शन में निगम की टीम ने खमतराई बाजार, चावड़ी और वीर शिवाजी उद्यान के आसपास नागरिकों और व्यापारियों को सफाई नियमों और जनगणना प्रक्रिया के महत्व से अवगत कराया।

स्वच्छता के लिए ‘चार डिब्बा प्रणाली’ अनिवार्य

जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन ने जानकारी दी कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत 1 अप्रैल 2026 से ‘चार डिब्बा सफाई प्रणाली’ लागू की गई है। जागरूकता अभियान के दौरान टीम ने आमजनों और राहगीरों को कचरे के वैज्ञानिक वर्गीकरण के बारे में बताया:

हरा डस्टबिन: गीला कूड़ा

नीला डस्टबिन: सूखा कूड़ा

लाल डस्टबिन: सेनेटरी कूड़ा

काला डस्टबिन: विशेष देखभाल वाला कूड़ा

पार्षद श्री राजेश कुमार देवांगन, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा और सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख की उपस्थिति में नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरे को पृथक-पृथक रखें और निगम के सफाई वाहनों को ही दें, ताकि रायपुर को एक स्वच्छ और आदर्श राजधानी बनाया जा सके।

जनगणना 2027: सही जानकारी देना हमारा कर्तव्य

स्वच्छता के साथ-साथ, जोन 1 कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा (सीनियर) ने आगामी ‘जनगणना 2027’ के तहत होने वाले मकान सूचीकरण (Houselisting) अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह अभियान 1 मई से 31 मई 2026 तक संचालित होगा। उन्होंने नागरिकों, सब्जी विक्रेताओं और व्यापारियों से अपील की है कि जब प्रगणक (Enumerators) और पर्यवेक्षक (Supervisors) घर-घर पहुंचें, तो उन्हें अपने और अपने परिवार की पूर्ण और सटीक जानकारी प्रदान कर सहयोग करें। सही जानकारी देना राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

Share this

You may have missed