यूक्रेन में भारतीय छात्रों की ‘ढाल’ बना तिरंगा, तिरंगे के साये में वापस लौट रहे है वतन

Share this

NV news : हिन्दुस्तान’ की आन-बान और शान तिरंगा युद्धग्रस्त यूक्रेन में भारतीय छात्रों की ढाल बना है। यूक्रेन में जहां हर ओर भयावह माहौल है, वहीं बड़ी संख्या में भारतीय छात्र भी वहां फंसे हैं।

अब तिरंगे के साये में वह अपने वतन महफूज लौट रहे हैं। यूक्रेन में तिरंगा भारतीयों का सुरक्षा कवच बना है। दूसरे देशों की सीमाओं पर पहुंच रहे छात्रों की बसों और अन्य वाहनों में तिरंगा झंडा लगाया गया है।

साथ ही भारत सरकार के आदेश की प्रति भी चस्पा की गई है। तिरंगे को देखकर रूसी सेना के जवान सम्मान कर रहे हैं और छात्रों को हिफाजत के साथ उनकी मंजिल की ओर रवाना कर रहे हैं। भारतीय झंडे वालों को सुरक्षित निकालने में रूसी सेना भी मदद कर रही है।  भारतीय झंडा लगा देख बसों को ससम्मान और बेरोकटोक जाने दिया जा रहा है।

 

Share this

You may have missed