Crime News: महज 200 रुपये के उधार को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से हमला…NV News

Share this

NV News बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में महज 200 रुपये के उधार को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। पैसे वापस मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, परसदा नवापारा निवासी बलराम ध्रुव ने करीब एक सप्ताह पहले कृष्ण ध्रुव से 200 रुपये उधार लिए थे। बुधवार शाम करीब 7 बजे कृष्ण ध्रुव ने जब उधार की रकम वापस मांगी तो दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकालकर बलराम पर हमला कर दिया। हमले में बलराम घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विवाद के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है

Share this