CG Fire News: तेलीबांधा चौक में देर रात आग का तांडव! ऑक्टोपस बार समेत 3 दुकानें जलकर खाक, लोगों ने कूदकर बचाई जान…NV News
Share this
NV News रायपुर: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक स्थित सुंदरानी हार्डवेयर दुकान में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की चार दुकानों तक फैल गई। इस भयानक अग्निकांड में ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना के समय मौजूद लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

