CG Crime News: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, मामूली विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी…NV News

Share this

NV News डोंगरगढ़: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ शहर स्थित राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली सी बात पर हुए विवाद में अज्ञात/आरोपियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस नृशंस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच में जुट गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है।

Share this

You may have missed