Raipur Municipal Action: कुशालपुर में बिना अनुमति बन रहा व्यावसायिक भवन हटाया, निगम ने की कार्रवाई….NV News

Share this

NV News रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुशालपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन एक व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के अनुसार, करीब 500 वर्गफुट भूमि पर भवन का निर्माण बिना आवश्यक अनुमति के किया जा रहा था।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-5 के नगर निवेश विभाग ने यह कार्रवाई की। जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में निगम की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण की स्थिति का निरीक्षण किया।

निगम की ओर से संबंधित निर्माणकर्ता अजय देवांगन को नगर निगम अधिनियम के तहत नियमानुसार नोटिस दिया गया था। नोटिस की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन के हिस्से को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके और उपअभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में बिना अनुमति या नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। भवन निर्माण से पहले संबंधित अनुमति और निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

Share this

You may have missed