Raipur BJP Congress Clash: रायपुर में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल, 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR; 16 पुलिसकर्मी घायल…NV News

Share this

NV News रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय (राजीव भवन) के घेराव प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल और हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इस उग्र झड़प को नियंत्रित करने के दौरान 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज की है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस बलों को निशाना बनाते हुए पत्थर, कांच की बोतलें, लकड़ी और जूते फेंके गए। अचानक हुए इस पथराव में एक उप निरीक्षक (PSI) के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि कई अन्य पुलिस जवान भी घायल हुए हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए वाटर कैनन और बल प्रयोग किया। पुलिस का कहना है कि उपद्रव करने वालों और कानून-व्यवस्था हाथ में लेने वालों की पहचान की जा रही है और घटना में शामिल अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this

You may have missed