Coaching Inspection: राजधानी रायपुर के पाथ आईएएस एकेडमी में प्रशासन का औचक छापा, अग्नि सुरक्षा को लेकर संचालक को कड़े निर्देश…NV News

Share this

NV News रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के बाद रायपुर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें एक्शन मोड में आ गई हैं। रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गनिर्देशन और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश पर अग्निशमन विभाग (Fire Department) और निगम की संयुक्त टीमों द्वारा शहर के कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) एवं अन्य छात्र सुविधाओं का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत आज नगर निगम के जोन 4 क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान ‘पाथ आईएएस एकेडमी’ (Path IAS Academy) में प्रशासनिक अमले ने अचानक दबिश दी। संयुक्त टीम ने एकेडमी परिसर में पहुंचकर वहां मौजूद अग्निशमन यंत्रों, आपातकालीन निकास (Emergency Exit), वेंटिलेशन और छात्रों की सुरक्षा से जुड़े अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में पाई गई कमियों को लेकर टीम ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित संचालक को नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने के कड़े निर्देश मौके पर ही दिए। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि तय समय-सीमा के भीतर कमियों को दूर नहीं किया गया, तो कोचिंग संस्थान को सील करने जैसी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this

You may have missed