Nava Raipur Golf News: डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित…NV News
Share this
NV News रायपुर, 18 सितंबर 2026। नवा रायपुर में आयोजित डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट-2026 का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने विजेता खलिन एच. जोशी सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विश्वस्तरीय गोल्फ सुविधाओं पर जोर
अरुण साव ने कहा कि नवा रायपुर आधुनिक शहर के साथ-साथ बड़े खेल आयोजनों और विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के केंद्र के रूप में भी विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड क्लास फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब प्रदेश में गोल्फ के बढ़ते आकर्षण और आधुनिक खेल अधोसंरचना की पहचान बन रहा है।
बड़े टूर्नामेंट से स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। देश-दुनिया के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने से स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तर का अनुभव मिलता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
खेल अधोसंरचना के विस्तार पर जोर
अरुण साव ने डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन के सफल आयोजन के लिए पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल देव और उनकी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के प्रयास जारी रहेंगे। आधुनिक खेल अधोसंरचना का विस्तार कर ऐसे मंच तैयार किए जाएंगे, जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर सकें।

