Raipur Murder Case: पत्नी से संबंध के शक में दुकानदार की हत्या, गला दबाने का आरोप; युवक हिरासत में…NV News
Share this
NV News रायपुर। राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में पत्नी से कथित अवैध संबंध के शक को लेकर एक दुकानदार की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पुरुषोत्तम धीवर (25) को हिरासत में लिया है। आरोपी मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव का रहने वाला बताया गया है।
किराए पर दुकान चलाता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, पुरुषोत्तम धीवर वेद राम साहू की दुकान में किराए पर ऑटो पार्ट्स का कारोबार करता था। वेद राम को शक था कि आरोपी के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद और गाली-गलौज होने की बात सामने आई है।
विवाद के दौरान गला दबाने का आरोप
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, विवाद के दौरान पुरुषोत्तम ने कथित तौर पर वेद राम का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
आरोपी से पूछताछ, जांच जारी
पुलिस ने पुरुषोत्तम धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

