मूंछ का ताव बरकरार! कॉन्स्टेबल राकेश राणा को पुलिस विभाग ने किया बहाल

Share this

भोपाल: जांबाज ग्रुप कैप्टन अभिनंदन सिंह के जैसी मूंछ रखने वाले भोपाल के सस्पेंड कॉन्स्टेबल राकेश राणा को बहाल कर दिया गया है। अब राकेश राणा की मूंछ का तांव बरकरार रहेगा। बता दें कि को-ऑपरेटिव फ्रॉड एवं लोक सेवा गारंटी के AIG प्रशांत शर्मा ने 7 जनवरी को आरक्षक राणा को सस्पेंड कर दिया था। सस्पेंड होने के 24 घंटे के अंदर ही PHQ ने आदेश बदलते हुए राकेश राणा को बहाल कर दिया।

मध्य प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट बहाली आदेश में में कहा गया कि सस्पेंड करने के आदेश सक्षम अधिकारियों की ओर से जारी नहीं किया गया था। इस कारण इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। बता दें कि राकेश राणा ने भी निलंबन आदेश ये कहकर स्वीकार कर लिया कि मैं राजपूत हूं और मूछें रखना मेरी शान है। नौकरी भले ही जाए पर मैं मूछें नहीं काटूंगा।

इसके बाद मूंछ को लेकर देश-प्रदेश में मचे बवाल के बीच सोमवार सुबह गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी समेत आला-अफसरों को बंगले बुलाया और आरक्षक के बहाली आदेश जारी करने की हिदायत दी।

Share this

You may have missed