Lightning Strike News: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों पर गिरी बिजली, एक की मौत; दूसरा घायल…NV News

Share this

NV News दुर्ग। जिले के बोरी थाना क्षेत्र के मोहंदी गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो युवक अचानक बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आकाशीय बिजली गिरने से हुई इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है। सुरक्षित स्थान पर रहना आकाशीय बिजली से बचाव का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है।

Share this

You may have missed