लाल किले के पास जोरदार धमाका, कार में लगी भीषण आग — आसपास खड़ी गाड़ियां जलकर खाक
Share this
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किले (Red Fort) के पास एक जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह धमाका एक खड़ी कार में हुआ, जिसके बाद वाहन में अचानक भीषण आग लग गई।
धमाके की चपेट में पास में खड़ी दो अन्य कारें भी आ गईं, जो देखते ही देखते जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक किसी के घायल या मृत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि घटना की सटीक वजह का पता लगाया जा सके।
धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले और आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि धमाके की प्रकृति और कारणों का वैज्ञानिक परीक्षण किया जा सके।
