CG Mystery: कोरबा में घूमने निकले दो दोस्त, अगले दिन जंगल में पेड़ से लटके मिले शव…NV News

Share this

CG News कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बेलाकछार जंगल में दो युवकों के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों दोस्त एक दिन पहले घर से घूमने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने जब उनकी तलाश शुरू की तो अगले दिन जंगल में दोनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है, जिसके चलते पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share this