Mungeli:गौ सेवा धाम की बैठक में बड़े फैसले: हर माह होगी बैठक, ₹500 में ‘एक गौवंश गोद लें’ अभियान शुरू

Oplus_131072

Share this

NV News मुंगेली। गौ सेवा धाम, जिला मुंगेली में आयोजित विशेष बैठक में गौ संरक्षण एवं गौ सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि अब से प्रत्येक माह की 1 तारीख को गौ सेवा धाम परिसर में नियमित मासिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संस्था की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

संस्था ने प्रमुख सदस्यता के लिए ₹100 प्रतिमाह सहयोग राशि निर्धारित की है, ताकि गौ सेवा से जुड़े कार्यों को नियमित रूप से संचालित किया जा सके।

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय “एक गौवंश गोद लें” गौ संरक्षण अभियान की शुरुआत रहा। यह अभियान जुलाई माह से शुरू किया जाएगा। इसके तहत कोई भी गौभक्त ₹500 प्रतिमाह का सहयोग देकर गौशाला में एक गौवंश के भरण-पोषण में अपनी सहभागिता निभा सकेगा।

गौ सेवा कल्याण समिति, जिला मुंगेली ने सभी गौभक्तों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने और गौ माता की सेवा में अपना योगदान देने की अपील की है।

अभियान से जुड़ने या संस्था की सदस्यता प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्ति 7999155270 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this

You may have missed