Kota Murder Case: थप्पड़ का बदला लेने फरसे से गला रेतकर की हत्या, 5 आरोपी हिरासत में
Share this
NV News – Kota Murder Case। बिलासपुर जिले Bilaspur district के कोटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करगीखुर्द (kargikhurd) में पुरानी रंजिश और थप्पड़ के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक ही परिवार के लोगों ने मिलकर किसान मोहन पांडेयd (52) पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर घर के पूजा कक्ष में रखा फरसा निकालकर मोहन पांडेय के गले पर वार(Mohan Pandey’s neck was attacked) कर दिया। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बीच-बचाव कर रहे शरद भी घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय(Kota SDOP Nupur Upadhyay) के अनुसार, मृतक मोहन पांडेय किसान थे और उनकी पत्नी शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। पत्नी की पोस्टिंग गनियारी में होने के कारण वे गनियारी के भाड़म में किराये के मकान में रहते थे। गांव करगीखुर्द में उनका मकान और खेत है, जिसकी देखरेख के लिए वे समय-समय पर गांव आते-जाते थे।

बताया जा रहा है कि गांव के राजाराम साहू (21) और उसके परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मोहन पांडेय के घर पहुंचकर हमला किया। हमलावर अपने साथ लाठी और टंगिया लेकर आए थे। घर में घुसते ही उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान शरद के सिर पर भी लाठी से वार किया गया, जिससे वे घायल हो गए।
घायल शरद ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने मोहन पांडेय के घर के पूजा कमरे में रखा फरसा निकाल लिया और उसी फरसे से उनके गले पर हमला कर दिया। गंभीर वार के कारण मोहन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। शरद किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे।
घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल शरद को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ कर राजाराम साहू समेत उसके परिवार की दो महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ जारी है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हमलावर अपने साथ लाठी और टंगिया लेकर आए थे, लेकिन वारदात के बाद वे इन्हें लेकर फरार हो गए। वहीं, घर से निकाला गया फरसा मौके पर ही छोड़ दिया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अब आरोपितों द्वारा गायब किए गए कपड़ों और अन्य हथियारों की तलाश कर रही है।
इस हत्याकांड के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पुरानी रंजिश तथा थप्पड़ विवाद के हर पहलू को खंगाला जा रहा है।
