खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा: केबल टूटते ही मची चीख-पुकार, 17 श्रद्धालु घायल; CM ने दिए जांच के आदेश…NV News
Share this
महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया, जहां संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और करीब 17 श्रद्धालु घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, केबल टूटते ही रोप-वे में सवार लोग घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। कुछ श्रद्धालु नीचे गिरने से घायल हुए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
इस गंभीर घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि हादसे के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि रोप-वे की तकनीकी खामी या रखरखाव में लापरवाही तो इस हादसे की वजह नहीं बनी।
