रायपुर में स्वच्छता का बड़ा अभियान: गदही तालाब में चला विशेष सफाई ड्राइव, ग्रीन आर्मी ने संभाली कमान…NV News

Share this

रायपुर: राजधानी रायपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रों ने ग्रीन आर्मी के सहयोग से माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 स्थित गदही तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया।

अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से तालाब किनारे फैले कचरे को एकत्र कर तुरंत हटाया गया, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के साथ जनस्वास्थ्य सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई। इस अभियान में ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के करीब 20 स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह अभियान नगर निगम जोन 8 के जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद महेंद्र औसर और जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। वहीं, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा भी मौके पर मौजूद रहे।

अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए तालाब में कचरा न फेंकने और गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई। लोगों को स्वच्छ सरोवर बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

Share this

You may have missed