JANJGIR CHAMPA NEWS: विवाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share this

NV News : JANJGIR CHAMPA NEWS। प्रेम का वादा कर विश्वास तोड़ने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अकलतरा थाना पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर अनाचार के मामले में 20 वर्षीय करन केवट (निवासी खैरा, थाना सीपत) को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(M) BNS के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता के बीच बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने विश्वास में लिया। इसी बहाने वह पीड़िता को कार में घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। बाद में जब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया, तो पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

महिलाओं पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के निर्देशन में टीम बनाई गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस की अपील:

जांजगीर-चांपा पुलिस ने युवतियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के झांसे या लालच में न आएं, और किसी तरह की घटना होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Share this