Raipur Health Update: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने CM को लिखी चिट्ठी, कार्डियोलॉजी विभाग के लिए नई जमीन की मांग…NV News
Share this
NV News – Raipur: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष Raman Singh ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई है। उन्होंने विशेष रूप से कार्डियोलॉजी विभाग के लिए नई जमीन उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
बताया जा रहा है कि मौजूदा व्यवस्था में हृदय रोग से जुड़े मरीजों के लिए पर्याप्त संसाधन और स्थान की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में नए और आधुनिक कार्डियोलॉजी विभाग की स्थापना से इलाज की सुविधाओं में सुधार होगा और प्रदेश के मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
डॉ. रमन सिंह ने अपने पत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार जरूरी है। अब इस मांग पर सरकार क्या निर्णय लेती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

