Jaggi Murder Case: उम्रकैद के बाद अमित जोगी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 20 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई…NV News
Share this
NV News – Raipur: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। हाईकोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद Amit Jogi अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में अपील दायर की है।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 20 अप्रैल को अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। कोर्ट ने हाईकोर्ट के हालिया आदेशों को एक साथ सुनने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, जोगी पक्ष ने दलील दी है कि उन्हें पर्याप्त सुनवाई का मौका नहीं दिया गया और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं
गौरतलब है कि 2003 में हुए इस चर्चित हत्याकांड में हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटते हुए अमित जोगी को दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई। अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां इस मामले में अंतिम फैसला आ सकता है।
