कैफे में युवतियों को फ्लाइंग किस कर की अशोभनीय हरकतें, अपहरण की धमकी; विरोध करने पर भाइयों पर हमला…NV News
Share this
रायपुर। राजधानी के रेलवे स्टेशन स्थित कैफे लाइट में शुक्रवार की रात जन्मदिन मनाने पहुंची एक कैफे में युवतियों के साथ अशोभनीय हरकत और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने कैफे में मौजूद युवतियों की ओर फ्लाइंग किस कर आपत्तिजनक हरकतें कीं, जिससे वहां विवाद की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि युवतियों ने जब इस व्यवहार का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें अपहरण की धमकी दी। इसके बाद मामला और बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।
युवतियों के भाइयों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी जुटाई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
