मुंगेली में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का आगमन, ऐतिहासिक रैली में गूंजे जयकारे

Share this

NV News mungeli : वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का मुंगेली नगर में गौरवपूर्ण आगमन हुआ। यह ऐतिहासिक क्षण पूरे नगर के लिए गर्व और सम्मान का विषय बन गया। प्रतिमा दुर्ग, बेमेतरा एवं नवागढ़ होते हुए नगर पहुँची, जहां इसका भव्य स्वागत किया गया।

क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष आनंद वल्लभ सिंह के नेतृत्व में नगरवासियों ने प्रतिमा का जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के बीच “जय महाराणा”, “जय राजपूताना” और “जय भवानी” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा।
नगर के नवागढ़ मार्ग स्थित भक्त माता कर्मा चौक से रैली के रूप में प्रतिमा को नगर के प्रमुख पड़ाव चौक तक लाया गया, जहां इसे स्थापित किया गया। सामाजिक पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा को नगर के हृदय स्थल पर स्थापित किया गया है और आने वाले समय में इसके सौंदर्यीकरण के बाद भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर कन्नौजिया क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष सहित श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार एवं उनकी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में नगर विधायक पुन्नूलाल मोहले, शंकर सिंह परिहार, सनत सिंह, शिव प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह, लोकनाथ सिंह, होरी सिंह ठाकुर, उमाकांत सिंह, गोकलेश सिंह, रणजीत सिंह बघेल, रामपाल सिंह बघेल, शिवम् सिंह, भवानी सिंह, ऋतुराज सिंह, प्रदीप सिंह, राघवेंद्र (बब्बू) सिंह, रविराज सिंह, सत्तू सिंह, संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

पूरा नगर इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्साह, गर्व और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यह आयोजन न केवल समाज की एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी

Share this