CG News: “अब हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर”—सीएम साय बोले, नक्सलवाद खत्म, विकास का नया दौर शुरू…NV News

Share this

NV News – Raipur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब छत्तीसगढ़ में कहीं भी “रेड कॉरिडोर” नहीं बचा है, बल्कि हर तरफ “ग्रीन कॉरिडोर” दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसे नक्सलवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई में ऐतिहासिक सफलता बताया।

सीएम साय ने इस बदलाव का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त रणनीति को दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नीति को इस सफलता का प्रमुख कारण बताया, जिसके चलते नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार हुआ।

उन्होंने कहा कि बस्तर समेत प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति, विकास और विश्वास का माहौल बन रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब बस्तर एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां बच्चे निर्भय होकर स्कूल जा सकेंगे और गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। सरकार का फोकस अब स्थायी विकास और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर है।

Share this

You may have missed