कांग्रेश की सुस्त चाल, बीजेपी के सूरमाओ का फिर से बजा डंका

Share this

पंजाब समेत उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सुबह 8 बजे से मतों ​की गिनती जारी है। वहीं अब तक आए रुझानों में बीजेपी के सूरमा आगे चल रहे हैं।

जबकि कांग्रेस पिछली बार की तरह इस बार भी सुस्त चाल से आगे बढ़ रही है।

CM योगी आगे

गोरखपुर सदर सीट से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में गोरखपुर सदर से योगी आदित्यनाथ को 5540, बसपा के ख्वाजा समसुद्दीन 343, सपा के सुभावती शुक्ला को 1076, कांग्रेस के चेतना पांडेय को 60, आप के विजय श्रीवास्तव को 27 और भीम आर्मी के चंद्र शेखर पांडेय 123 वोट मिले हैं।

रायबरेली से अदिति सिंह आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रायबरेली विधान सभा सीट में भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे चल रही हैं।

अखिलेश यादव ने बनाई बढ़त
करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आगे, चुनाव आयोग के अनुसार बसपा और भाजपा क्रमश, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Share this

You may have missed