मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा….NV News
Share this
NV News रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश डॉ. प्रेमासाई जी महाराज ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। इस दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात में प्रदेश के विकास, सुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. प्रेमासाई महाराज ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सकारात्मक पहल कर रही है। उन्होंने धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम सहित विभिन्न जनहितकारी निर्णयों को सांस्कृतिक अस्मिता और सामाजिक जागरूकता की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी डॉ. प्रेमासाई महाराज द्वारा धर्म, संस्कृति, सेवा और सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। बैठक के दौरान बस्तर क्षेत्र में विकास, शांति और सामाजिक बदलावों पर भी चर्चा हुई। दोनों ने समाज में नैतिक मूल्यों, जनकल्याण और सकारात्मक चेतना को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया।

