Chhattisgarh Road Accident: कवर्धा में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, धरमजयगढ़ में बस-ट्रक टक्कर से कई घायल…NV News
Share this
NV News कवर्धा/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के कवर्धा और धरमजयगढ़ में बुधवार-गुरुवार के दौरान दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए। कवर्धा में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं धरमजयगढ़ क्षेत्र में बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
कवर्धा में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत
पहला हादसा कवर्धा के भोरमदेव रोड पर ग्राम राजानवागांव के पास बुधवार देर रात हुआ। यहां दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बिशनपुरा निवासी सबित यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में दो अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी है। हादसे के बाद घायलों को 112 की मदद से जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचाया गया। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसके बेहोश होने की जानकारी सामने आई है।
धरमजयगढ़ में बस-ट्रक की भिड़ंत
दूसरी घटना धरमजयगढ़ क्षेत्र में हुई, जहां बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
दोनों सड़क हादसों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाओं के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

