Chhattisgarh Naxal operation: एरिया कमांडर सचिन मंगडू समेत 12 नक्सली ढेर

Share this

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसे देवा के सरेंडर के बाद लाल आतंक पर करारा प्रहार करते हुए DRG के जवानों ने कोन्टा और किस्टाराम के जंगलों में चल रही मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में कोन्टा एरिया कमांडर सचिन मंगडू भी शामिल है।

 

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ लंबे समय तक चली, जिसमें DRG के जवानों ने रणनीतिक बढ़त हासिल करते हुए नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया। सुरक्षाबलों की सटीक कार्रवाई में कुल 12 नक्सली मारे गए।

 

बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में वे सभी नक्सली कमांडर भी ढेर कर दिए गए हैं, जो ASP आकाश राव गिरपूंजे की हत्या में शामिल थे। इसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

 

इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी स्वयं सुकमा एसपी किरण चव्हाण कर रहे हैं। घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

Share this

You may have missed