छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता व पूर्व सांसद नंदकुमार साय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News रायपुर:  दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, प्रेम साय सिंह टेकाम समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद थे।

नंद कुमार साय कांग्रेस में शामिल होंगे। नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल होने के लिए राजीव भवन पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की मौजूदगी में नंदकुमार साय कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। कल ही नंदकुमार साय ने बीजेपी से इस्तीफा दिया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम साय को कांग्रेस की सदस्यता दिलाएं। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहें।

नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने से पहले कांग्रेस भवन में मंत्री मोहम्मद अकबर और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी पहुंचे। अचानक साय के इस्तीफे से बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है।दो बार के लोकसभा सांसद और तीन बार के विधायक साय पूर्व में छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्य प्रदेश दोनों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साय ने अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया कि उनके सहयोगी साजिश रच रहे थे। और उनकी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे थे। जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ।

Share this

You may have missed