CG weather: छत्तीसगढ़ में कंपकंपाती ठंड का कहर, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Share this

रायपुर। cold wave alert Chhattisgarh, छत्तीसगढ़ में सर्दी ने इस बार अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी रायपुर सहित पेंड्रा, अंबिकापुर और उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

cold wave alert Chhattisgarh, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के कई जिलों में शीतलहर चलने के संकेत दिए गए हैं। खासतौर पर सुबह और देर रात ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

cold wave alert Chhattisgarh, राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

cold wave alert Chhattisgarh, इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान सरगुजा संभाग में दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सर्दी का रिकॉर्ड माना जा रहा है। वहीं न्यायधानी बिलासपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ठंड का प्रभाव अभी और तेज हो सकता है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग की सलाह

  • गर्म कपड़े और ऊनी वस्त्र पहनें
  • सुबह और रात में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें
  • कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी रखें
  • बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें
Share this

You may have missed