CG News: दीक्षा नगर में निर्माणाधीन जलागार का काम तेज, 106 घनमीटर ढलाई पूरी—बारिश से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य…NV News
Share this
NV News – Raipur: रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर ठक्करबापा वार्ड के दीक्षा नगर गुढ़ियारी में निर्माणाधीन जलागार का कार्य तेज गति से शुरू कर दिया गया है। नगर निगम जोन 1 की टीम ने मौके पर पहुंचकर काम को प्राथमिकता देते हुए ढलाई प्रक्रिया शुरू की।
अब तक करीब 106 घनमीटर ढलाई का कार्य पूरा किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य तय समयसीमा के भीतर तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के मार्गदर्शन में जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा, कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा सहित अन्य तकनीकी अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग और निरीक्षण कर रहे हैं।
प्रशासन का लक्ष्य है कि बारिश शुरू होने से पहले जलागार का कार्य प्लिंथ लेवल तक पूरा कर लिया जाए, ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो और क्षेत्र में जलभराव की समस्या से भी राहत मिल सके।
